संजय आचार्य
. जिसमे में मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के कार्य को और गति देने की सहमति बनी. जिसमे बारीश में सदाबहार फूलदार पौधे लगवाना, स्टील का एक शव स्टैंड, ग्रेनाइट से बना अर्थीस्थल, अनुउपयोगी कपड़े एवं अन्य सामग्री जलाने का होज़, बाउंड्रीवाल की दीवारो की पुताईं और सुंदर पेण्टिंग करवाना, बाल मुक्तिधाम की वायर फेंसिंग, लकड़ी के स्टॉक की जगह बनाना, चबूतरे पर मोज़ेक टाइल्स लगवाना इत्यादि. इन कार्यों हेतु समिति के संस्थापक श्रीमान घनश्याम जी चतुर्वेदी सर की और से प्राप्त दानराशी 5,00,000 पाँच लाख रुपये मुक्तिधाम पर खर्च करना प्रस्तावित हैं. साथ ही व्यक्तिगत रूप से श्रीमान हीरालाल जी चौधरी की और से लगभग 2000 स्क्वायर फीट एरिया में गेट से लेकर शवदाह स्थल तक पेवर्स ब्लॉक लगवाने की रूपरेखा बनी. समिति में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने हेतु रूपरेखा तैयार की गई एवं समिति के सदस्यों द्वारा निर्माण कार्य को गति देने का आह्वान किया गया इस हैतू ग्राम के नागरिकों से समिति के अध्यक्ष श्री उमराव सिंह जी पटेल एवं कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र चौधरी जी ने तन मन धन से सहयोग देने की अपील की गई
उक्त बैठक में श्री सुरेश जी पटेल ,डॉक्टर भूपेंद्र पटेल ,एडवोकेट बृजेश शर्मा, श्री गोपाल जी शुक्ला, श्री ओमप्रकाश जी पटेल, श्री राकेश पाटीदार, श्री गोपाल जी पटेल, श्री कैलाश पाटीदार, एवं उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखें


