लोकेशन ढीमरखेड़ा कटनी
शासकीय कर्मचारी कर रहा अतिक्रमण
ढीमरखेड़ा – तहसील ढीमरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खम्हरिया का मामला सामने आया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमतरा में पदस्थ कर्मचारी बृहस्पति साकेत के द्वारा ग्राम खम्हरिया वार्ड नंबर 7 आम रास्ता शासकीय भूमि में कालम बीम पिलर खड़े करके अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसकी शिकायत वार्ड पंच कौशिल्या बाई एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर के जनसंवाद में दिनांक 3-4-25 को एक लिखित आवेदन देकर शिकायत की गई थी। ग्रामवासीयों के अनुसार अवैध कब्जा जैसे शिकायत को संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा दबा दी गई है। वही सरपंच कमलेश सिंह ने बताया कि कलेक्टर का जनसंवाद कार्यक्रम ग्राम खम्हरिया में आयोजित किया गया था ग्रामवासीयों ने अवैध कब्जा को लेकर शिकायत की गई थी। ग्राम पंचायत से भी एक नोटिस देकर अतिक्रमण रोकने का प्रयास किया गया है किन्तु स्वस्थ्य विभाग के कर्मचारी द्वारा जबरन अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने कहा हल्का पटवारी राम सुजान दाहिया को भी अवैध कब्जा से अवगत कराया गया है। शिकायत कर्ता कौशिल्या बाई, सारदा प्यासी, नारायण साहू, लल्ला राम साहू,उत्तम साहू,मलेन्द्र प्यासी, सिवनाथ सिंह, इंद्रपाल सिंह, महेंद्र भूमियां रहे।


