ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोशिसयन आईजा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी


सिरोंज। भारत के जैन समाज के पत्रकारो का महासंगठन ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोशिसयन आईजा के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया द्वारा मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एंव सिरोंज पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष,अधिमान्य पत्रकार राजीव जैन सैनानी को आईजा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। तो वही श्री सैनानी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एंव राज्य सभा सांसद नवीन जैन द्वारा बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने से अब संगठन में एक नई ऊर्जा आएगी और संगठन भी मजबूत होगा। वही उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया को बधाई देते हुए कहा कि आपने मध्यप्रदेश के लिए आईजा का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजीव जैन सैनानी का चयन किया गया है। उसके लिए हम आभारी है। इस अवसर पर आईजा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया ने जो मुझ पर विश्वास किया है। में उस विश्वास को कायम रखूगां। क्योकि में मध्यप्रदेश की एक छोटी सी तहसील का निवासी हूं फिर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया द्वारा मुझे राष्ट्रीय व प्रदेश के मंच पर लाकर खडा किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया की मंशा हे कि छोटे से छोटे पत्रकार भी प्रदेश स्तर के मंच पर आए और उस मंच पर उसकी प्रतिभा को निखारगें। साथ ही संगठन को समय के साथ और मजबूत किया जाएगा। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारणी एंव जिला अध्यक्षो की नियुक्ति की जाएगी। नई कार्यकारणी में उन्ही की नियुक्तिया की जाएगी जो कि वास्तव में जमीर स्तर पर कार्य करें जो हर समय संगठन व समाज की लडाई में एक्टिव रहें।
जो महनत करता है उसको ही मिलता है पद – आईजा के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुण्डिया ने संगठन कोई भी हो उस संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को हमेशा एक्टिव रहना चाहिए। ऐसे कई पदाधिकारी होते है जो पद तो ले लेते है। लेकिन जब संगठन के लिए कार्य करने के बात आती है तो गायब हो जाते है। आईजा जल्द ही मध्यप्रदेश की नई कार्यकारणी का गठन करेगा। साथ ही उक्त नई कार्यकारणी में उन्ही पदाधिकारियो को रखा जाएगा जो कि संगठन व समाज के लिए हमेशा एक्टिव रहकर कार्य करेगें। मध्यप्रदेश की कार्यकारणी में वर्तमान में जो पदाधिकारी बडें बडें पद पर है लेकिन वह एक्टिव नही है तो उनके स्थान पर नए व एक्टिव पदाधिकारी को कमान सौपी जाएगी। जो कि समाज में फैली गंदगी को दूर करें और समाज हित में अच्छे से अच्छा कार्य करें।
फोटो क्रमांक 01 02


