रिपोर्ट
शमसुलहक़ ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती


आज दिनांक 17.04.2025 को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 02 जोडों 1. शालिनी चौधरी पत्नी अमित चौधरी निवासिनी बुद्ध नगर कालोनी मड़वानगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती, 2.करमुनिशा पत्नी इंसानअली निवासिनी खदरा थाना लालगंज जनपद बस्ती को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। जोडों के मध्य पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे। अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना की कोशिशों और समझाने बुझाने पर एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया, जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।


