Skip to main content

Aaj Tak24x7

दोबाइकों की आपसी टकराव में में तीन घायल, दो गंभीर जिला अस्पताल रेफर।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुद्धी आश्रम मोड़ मार्ग के मनबसा गांव में सड़क मार्ग जंगल की शुरुवात मोड़ और आश्रम मोड़ तरफ से जंगल की अंतिम छोर पर शुक्रवार की देर शाम दो बाइक सवारों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे दोनो बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए और घायल अवस्था में वहीं सड़क किनारे पड़े रहे जिन्हें राहगीरों ने देखा और अस्पताल तक पहुंचाने में इनकी मदद की, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि बाइक चालक शंखलाल गोड़ पुत्र रघुबीर गोड़ उम्र करीब 24 वर्ष निवासी पिंडारी बीजपुर सोनभद्र के सिर दाहिनी पैर व कान में गंभीर चोटें आई हैं वहीं बाइक पर पीछे सवार युवक धर्मजित पुत्र रामसहाई काचन म्योरपुर को हल्की चोट लगी है, तो वहीं दूसरी बाइक सवार रामसुभग गोड़ पुत्र रामजन्म गोड़ उम्र करीब 27 वर्ष निवासी झारो खुर्द दुद्धी है। जो तीनों बाइक सवार आश्रम मोड़ की ओर से झारो के लिए आ रहे थे जो जंगल की तीव्र मोड़ होने की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गया और दोनों बाइक आपस में टकरा गए। और तीनों बाइक सवार युवक वहीं चोट खाकर गिर गए, जिन्हें राहगीरों ने देखा और एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया , जहां डॉ शाह आलम द्वारा घायलों की इलाज जारी किया गया जिसमें इलाज के दौरान दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in