Skip to main content

Aaj Tak24x7

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे

विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अल्प प्रवास पर शनिवार को ग्वालियर पधारे। ग्वालियर विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगवानी की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 19 अप्रैल को राजकीय विमान द्वारा भोपाल से ग्वालियर पधारे। कुछ समय रुकने के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैलीकॉप्टर से मुरैना जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये रवाना हुए।

विमानतल पर विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, संसाद श्री भारत सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री श्री रामनिवास रावत , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।

इस मौके पर संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री,
ग्वालियर के आईजी श्री अरविंद सक्सेना, डीआईजी श्री अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in