मुकेश शुक्ला आज तक 24 *7 पवित्र तीर्थ नगरी से 12 किलोमीटर की दूरी पर मां नर्मदा के दक्षिण तक खेड़ी घाट पर विगत 7 दिनों से चल रही नर्मदा महापुराण कथा के समापन समारोह एवं भंडारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक ठाकुर राज नारायण सिंह होंगे वृंदावन धाम स्थित आश्रम पर नर्मदा पुराण कथा पंडित भरत बिल्लारे के मुखाग्र से सुनने के लिए सैकड़ो ग्रामीण प्रतिदिन मां नर्मदा महापुराण कथा का श्रवण कर आनंद ले रहे हैं आश्रम के संस्थापक ठाकुर नरेंद्र सिंह पवार ने बतलाया कि आश्रम में प्राचीन 400 वर्ष पुरानी श्री गणेश जी महाराज की प्रतिमा भी स्थापित है इसके दर्शनों के लिए भी यहां पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है उपरोक्त जानकारी पं मुकेश शुक्ला नगर पत्रकार संघ उपाध्यक्ष ओंकारेश्वर के द्वारा दी गई


