Skip to main content

Aaj Tak24x7

अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो- विश्वामित्र पाठक *

*


(आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिगंरौली, देवसर)
देवसर,केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में सभी प्रकार के उपचार एवं सुविधाओं की व्यवस्था की है मरीजों को सुविधाजनक ढंग से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उक्त आशय के विचार क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक ने रोगी कल्याण समिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर की साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।
दिनांक 19.04.2025 को रोगी कल्याण समिति देवसर की साधारण सभा की बैठक क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक ने अस्पताल में ऑक्सीजन प्लान्ट एवं आई.सी.यू. यूनिट स्थापित करने के लिये बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अतिशीघ्र व्यवस्था कराने के लिये कहा। अस्पताल भवन की खिड़की, दरवाजो एवं अन्य आवश्यक मरम्मत के लिये लोक निर्माण विभाग से प्राक्कलन तैयार कराकर कार्य कराने के लिये कहा गया। बैठक में 60 वर्ष से अधिक उम्र वालो का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने, जननी सुरक्षा वाहन 108 नम्बर एवं एमरजेन्सी वाहन के परिचालन एवं रख-रखाव के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिये गये। रोगी कल्याण समिति के खाते में फिक्स डिपॉजिट राशि के ब्याज की राशि उसी खातेे में जमा कराने एवं ब्याज की राशि का अपव्यय न करने के लिये कहा गया। क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक ने अस्पताल में निर्बाध रूप से विद्युत आपुर्ति सुनिश्चित कराने तथा आवश्यक 100 केव्हीए ट्रांसफार्मर लगवाने के लिये कहा। अस्पताल में शौचालय की मरम्मत एवं साफ सफाई कराकर उपयोग लायक बनाने तथा मरीजों के उपचार एवं समुचित औषधियों की उपलब्धता और जन मानस को स्वास्थ्य सुविधा की समुचित व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा कर जनहित मे निर्णय लिए गये। अस्पताल में जिन वाहनों की मरम्मत की आवश्यकता है उनकी मरम्मत कराकर मरीजों को शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली सभी सुविधाये उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक ने रोगी कल्याण समिति के माध्यम से शासन द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं का मरीजों के हित में शत प्रतिशत कियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने कहा कि शासन द्वारा अस्पताल में आवश्यक खर्चो के लिये विभिन्न मदों से राशि प्रदाय की जाती है। विशेष आवश्यक होने पर ही रोगी कल्याण समिति के राशि का उपयोग हो।इस अवसर पर अखिलेश सिंह एस.डी.एम. देवसर, डॉ.एन.के. जैन सी.एम.एच.ओ. सिंगरौली, संजीव तिवारी सी.ई.ओ. जनपद पंचायत देवसर, डॉ. सी.एल.सिंह बी.एम.ओ. देवसर, कालिका प्रसाद बैस, कौशल पाण्डेय सहित रोगी कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in