Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त के द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की ट्रैप कार्यवाही

नाम आवेदक – श्री प्रवीण सिंह पुत्र श्री सुखबीर सिंह निवासी सेक्टर 11 फरीदाबाद।

नाम आरोपी – श्री दिलीप नगर राजस्व निरीक्षक व्रत मोहन तहसील घाटीगांव जिला ग्वालियर।

मांगी गई रिश्वत राशि – ₹50000

बरामद राशि₹30000

घटनास्थल – आरोपी का निवास बेलदार का पूरा काला सैयद रोड गिरवाई ग्वालियर।

विवरण – आवेदक प्रवीण सिंह के द्वारा दिनांक 16 अप्रैल 2025 को उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर को शिकायत की। की उसके द्वारा ग्राम ददोरी वृत्त मोहना तहसील घाटीगांव में 42 बीघा जमीन खरीदी थी। जिस पर बदामी कुशवाहा एवं शिव प्रताप कुशवाहा ने कब्जा किया हुआ था। उक्त कृषि भूमि पर कब्जा हटाने के लिए तहसीलदार घाटीगांव के लिए चार बार आदेश जारी किए गए थे। तहसीलदार के द्वारा गठित दल का प्रभारी दिलीप नगर राजस्व निरीक्षक व्रत मोहना था। तहसीलदार के आदेश अनुसार आवेदक की भूमि को नाप कर कब्जा मुक्त कर दिलवाने के ऐवज में आरोपी (दिलीप नगर) के द्वारा ₹50000 रिश्वत की मांग की गई। पुलिस अधीक्षक के द्वारा आवेदक की शिकायत का सत्यापन कराया। रिश्वत मांगवार्ता की बात के दौरान आरोपी द्वारा कम करके 35000 पर रिश्वत की मांग की गई, जिसमें से ₹5000 ले लिए, शेष ₹30000 रिश्वत की और मांग की। सत्यापन उपरांत आरोपी (दिलीप नगर) के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की टीम गठित की गई, उक्त टीम के द्वारा आज आरोपी(दिलीप नगर) को उसके निवास पर आवेदक से ₹30000 रिश्वत लेते हुए लेते हुए पकड़ा गया, रिश्वत राशि बरामद कर मौके पर कार्रवाई की जा रही है ।

टीम -निरीक्षक कविंद्र सिंह चौहान टीम प्रभारी, बृजमोहन सिंह नरवरिया, बलराम सिंह राजावत, अंजली शर्मा,
प्र.आर. देवेंद्र पवैया, हेमंत शर्मा, जसवंत शर्मा, नेतराम राजोरिया, आरक्षण धीरज नायक, प्रशांत राजावत, सुरेंद्र सेमिल, अंकेश शर्मा, अन्य सदस्य दल के द्वारा मौके पर कार्रवाई की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in