Skip to main content

Aaj Tak24x7

नवागत तहसीलदार का लेखपालों ने किया स्वागत

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र ।नए तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता का स्वागत तहसील क्षेत्र के नायब तहसीलदार और लेखपालों ने किया। अंजनी कुमार गुप्ता ने 17 अप्रैल को दुद्धी के नए तहसीलदार के रूप में कार्यभार संभाला था।
नए तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता का स्वागत श्री राधा कृष्ण जी की तस्वीर भेंट कर किया गया।अंजनी कुमार गुप्ता ने पूर्व तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव के स्थानांतरण के बाद दुद्धी के नए तहसीलदार के रूप में कार्यभार संभाला है। उनके आगमन पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, ओम प्रकाश सिंह, कानूनगो सुरेश पांडे, तहसील दुद्धी के लेखपाल संघ अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य तहसील क्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in