रिपोर्ट अजय सिंह सीतापुर
जनपद सीतापुर पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्र द्वारा अवैध शस्त्र/शराब निष्कर्षण, बिक्री एवम् परिवहन की रोकथाम हेतु ऐसे आपराधिक कृत्यों में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये हैं ।
क्षेत्राधिकारीगण के निकट पर्यवेक्षण में थाना तालगांव व खैराबाद द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध शस्त्र सहित दो अभियुक्तों को गिऱफ्तार किया गया है,
थाना तालगांव द्वारा 01 अभियुक्त अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तारः- थाना तालगांव पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अरुण पुत्र पहाड़ी नि.कैमहरा मदारपुर था को 01 अदद अवैध देशी तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद अवैध शस्त्र के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 93/2025 धारा 25 (1-बी) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है ।


