आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
दुद्धी सोनभद्र दुद्धी बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में कायराना आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मृत्यु कों लेकर अधिवक्ताओं ने शोक सभा का आयोजन कर मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इस मौके पर दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एडवोकेट , सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी एडवोकेट, नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रभु सिंह एडवोकेट, कुलभूषण पांडेय एडवोकेट , सचिव राकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट,अरुणोदय जौहरी एडवोकेट, सुखसागर एडवोकेट, जीवन राम चन्द्रवंशी एडवोकेट, दिनेश कुमार गुप्ता एडवोकेट,आदर्श कुमार जायसवाल एडवोकेट, जितेंद्र तिवारी एडवोकेट,अवधेश कुमार शर्मा,विनोद वर्मा, आशीष गुप्ता एडवोकेट, अजय रत्नेंद्र जायसवाल,राजीव रंजन जौहरी एडवोकेट,पवन चौबे एडवोकेट आदि सैकड़ो अधिवक्ता गण मौजूद रहे।


