
अमरोहा: राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाव में हुई हालिया घटना की कड़ी निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग उठाई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अमरोहा जनपद के हसनपुर रहरा अड्डे पर आतंक का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा धर्म का पता करके बाद में सैलानी की हत्या करने से देश का माहौल खराब करने की उनकी मंशा जाहिर हो रही है। लेकिन भारत का प्रत्येक नागरिक पहले भारत वासी है बाद में हिंदू या मुसलमान। कुछ परसेंट लोग ऐसे हैं जो ऐसे कायराना हमले कर सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं।केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सुदृढ़ किया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सलाह ली जानी चाहिए। श्री शर्मा ने जोर देकर कहा कि जम्मू कश्मीर में भी उत्तर प्रदेश जैसी मजबूत कानून व्यवस्था स्थापित होनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं और आए दिन सुरक्षा में लगे सैनिक भाइयों की शहादत को भविष्य में रोका जा सके।
विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष सुशील भगत जी, भारतीय किसान यूनियन के राहुल शर्मा, विवेक कुमार शर्मा और भारतीय किसान संघ के प्रांतीय मंत्री महिपाल सिंह , मनोज गोयल जी, सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पहलगाम की घटना पर दुख व्यक्त किया और केंद्र सरकार से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।.. कार्यक्रम के संयोजक नीरज शर्मा
सवाददाता…. मुशीर खान….
ब्यूरो चीफ अमरोहा….. उत्तर प्रदेश


