Skip to main content

Aaj Tak24x7

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निहत्थे निर्दोष सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए किया हवन।


हसनपुर क्षेत्र के ग्राम नगलिया मुंशी में राष्ट्र सेवी संगठन सदस्य गांव निवासी रूपचंद चौहान के आवास पर राष्ट्र सेवी संगठन की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पहलगाम में आतंकी हमले में मृत सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन में आहुतियां डाली गई। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि कश्मीर जैसे संवेदन शील राज्य में सैलानियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होना गंभीर मामला था। यदि सुरक्षा व्यवस्था रही होती और शीघ्र इलाज मिल जाता तो डेढ़ घंटे तक तड़प तड़प कर जान गंवाने वालों की जान बच सकती थी। जिसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। राज्य सरकार को बर्खास्त कर हत्याकांड में किसी भी तरह से सहयोग करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर सहकारी संघ कुंदरखी भूड़ सभापति करन सिंह , किसान संघ प्रांत महामंत्री महिपाल सिंह, सोमपाल सिंह, थल प्रकाश, चेतन सिंह, पीतम सिंह, होम पाल सिंह, ऋषि पाल सिंह, सुधांशु कुमार, रघुवीर सिंह, यशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।…. सवाददाता………मुशीर खान……अमरोहा. उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in