लोकेशन – सिवनी
आजतक 24 x7 न्यूज़ केवलारी से शेख अजाद संवाददाता

सिवनी से बड़ी खबर आज दिनांक 24/4/2025 को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम कलेक्टर महोदया को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए अमानवीय आतंकी हमले के विरोध में जिला वक्फ कमेटी एवं सिवनी जिले की तमाम औकाफ प्रबंध कमेटियों के द्वारा ज्ञापन दिया गया।
ज्ञात हो 22अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम बैसारन घाटी में हुए भीषण आतंकी हमले से अत्यधिक व्यथित एवं आक्रोशित हैं। नरशंहार हमले महिलाओं बच्चों सहित 28 निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या की गई जो मानवता के विरुद्ध एक जनसंघय अपराध है।
जिला वक्फ बोर्ड कमेटी सिवनी सहित सभी मस्जिदों की कमेटियां महामहिम राष्ट्रपति महोदया से विनम्र अनुरोध है कि इस घटना के संबंध में निम्नलिखित मांग पर त्वरित और सख्त कदम उठाए जाएं ।
/- हमले की उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित की जाए तथा दोषियों को शीघ्र दण्डित किया जाए ।
/- लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध को और कठोर किया जाए ।
/- पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद के संरक्षक के रुप पर चिन्हित किया जाए ।
/- जम्मू-कश्मीर में यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा हेतु विशेष प्रावधान किए जाएं ।
हम आपके संवेदनशील नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की अपेक्षा करते हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और देशवासियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे ।
इस अवसर पर जिला वक्फ बोर्ड कमेटी सिवनी व जिले की समस्त वक्फ कमेटीयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
शेख अजाद की रिपोर्ट


