


ग्यारसपुर । जनपद पंचायत ग्यारसपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत इंद्रावास के रोजगार सहायक संजय दांगी द्वारा गांव के मुखिया गजराज सिंह दांगी को गुरुवार 24.4.2025 को विशेष ग्राम सभा के आयोजन में गांव के लोगों के समक्ष निर्माण में ने मुझे बताया कि प्रधानमंत्री कुटी आवास योजना निर्माण में रोजगार सहायक संजय दांगी द्वारा ग्रामीणों से पैसे मांगे जाते हैं पैसे ना देने पर काम नहीं करने की धमकी दी जाती है रोजगार सहायक बिना पैसे के कोई भी काम नहीं करते वह फर्जी मजदूरी के मनरेगा में मास्टर लगाकर खाते मे गलत रूप से मजदूरी का रुपया निकाल लेते हैं मास्टरों पर सरपंच के बिना हस्ताक्षर करवाए मजदूरों का रुपया आहरण किया गया है एवं सरपंच ने वर्ष 2022 से आज तक मनरेगा की जानकारी मांगी तो जानकारी देने से मना कर दिया और इन बातों को लेकर अचानक रोजगार सहायक संजय दांगी द्वारा गजराज सिंह दांगी सरपंच के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा वह मां बहन की गालियां देने लगा और कहने लगा की पंचायत के बाहर हो जाओ एवं मुझे धक्का मार कर पंचायत से बाहर कर दिया और बोला कि पंचायत मेरे हिसाब से चलेगी और मेरे साथ मारपीट करने को उतारू हो गया तो सरपंचकिसी तरह बचकर वहां से बाहर आया एवं स्वयं बचाया संजय दांगी कहने लगा कि तू मारपीट से ही मानेगा जब तक तेरी पिटाई नहीं होगी तू नहीं सुधरेगा संजय दागी ने मुझ पर कहा है कि आज के बाद मेरे किसी काम में दखल नहीं देगा यदि किसी काम में दखल दिया तो मैं तुझे जान से मार दूंगा इतना ही नहीं रोजगार सहायक द्वारा अपने पिता से भी सरपंच को धमकी दिला दी गई जिसमें अभद्र भाषा एवं गाली गलौज का ऑडियो है। सरपंच का भरी ग्राम सभा में अपमान हुआ इसको देखकर सरपंच तुरंत ही एसडीएम कार्यालय एवं जनपद पंचायत सीईओ और थाना प्रभारी से अपनी लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई एवं अधिकारियों से पंचायत का रिकॉर्ड बुलवाकर संपूर्ण जांच कराई जाने की मांग की


