

भारत के माननीय प्रधानमंत्री से की आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए कड़ी कार्यवाही की मांग
चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में संगठनों द्बारा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम, झांसी रोड श्री विनोद सिंह को सौंपा
चेम्बर भवन से महाराज बाड़ा तक आक्रोश रैली निकालकर पाकिस्तान द्बारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ किया गया विरोध-प्रदर्शन
ग्वालियर 25 अप्रैल| पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी नरसंहार में शहीद हुए भारत माता के सपूतों को ‘चेम्बर भवन’ में शहर के व्यापारिक-औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों द्बारा अपनी विनम्र एवं भावपूर्ण श्रद्घांजलि दी गई एवं पाकिस्तान द्बारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ तीव्र आक्रोश व्यक्त कर, भारत के माननीय प्रधानमंत्री-श्री नरेन्द्र मोदी जी से आतंकवाद को जड़ से मिटाने एवं पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने तथा पीओके को भारत में शामिल करने तक कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई|
अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल द्बारा इस अवसर पर एक ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम, झांसी रोड श्री विनोद सिंह को सौंपा गया| इसके साथ ही शहर के व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों द्बारा भी माननीय प्रधानमंत्री के नाम अपने-अपने ज्ञापन उन्हें सौंपे गये|
एसडीएम-झांसी रोड-श्री विनोद सिंह ने कहा कि आपकी भावनाओं एवं शब्द रूपी ज्ञपन को माननीय प्रधानमंत्री तक शीघ्र पहुंचाया जायेगा|
इस अवसर पर अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्बारा माननीय प्रधानमंत्री को दिये जाने वाले ज्ञापन का वाचन किया गया| आपने इस नरसंहार में शहीद हुए भारत माता के सपूतों को विनम्र श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि आतंकियों द्बारा धर्म पूछकर गोली मारी गई इससे शर्मनाक दिन कुछ और नहीं हो सकता है| शहीदों के प्रति 140 करोड़ देशवासियों के मन में गुस्सा एवं आक्रोश है| पाकिस्तान द्बारा प्रायोजित आतंकवाद अब देश नहीं सहेगा| अब इसका हिसाब होना चाहिए| हम माननीय प्रधानमंत्री जी से मांग करते हैं कि पाकिस्तान के विरूद्घ कड़ी कार्यवाही करते हुए आतंकवाद को जड़ से नष्ट किया जाए एवं पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में शामिल करने तक यह लड़ाई नहीं रूकना चाहिए| पूरा व्यापार-उद्योग एवं सम्पूर्ण देशवासी भारत सरकार के साथ हैं|
मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल ने कहा कि इस कायराना हरकत की जितनी निंदा की जाये कम है| हम सब एकजुटता से भारत सरकार के साथ हैं और आतंकवाद एवं पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हैं| आपने ओजस्वी नारों के साथ श्रद्घांजलि देने के लिए उमड़े जनसैलाब से आक्रोश व्यक्त कराया|
इस अवसर पर अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल सहित दाल बाजार व्यापार समिति के अध्यक्ष-श्री दिलीप पंजवानी, ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के सचिव-श्री महेश गेड़ा, ग्वालियर सेनेट्री डीलर्स एसोसिएशन से श्री दिनेश परमार, खेरीज किराना एसोसिएशन से श्री दिलीप खण्डेलवाल, माधवगंज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष-श्री आनन्द अग्रवाल, दुग्ध डेयरी व्यवसाय संघ के अध्यक्ष-श्री नरेन्द्र मांडिल, टोपी बाजार एसोसिएशन-श्री संदीप वैश्य, उपनगर सराफा व्यवसायी संघ के सचिव-श्री अभिषेक गोयल (सन्नी), पाटनकर बाजार एसोसिएशन से श्री आशीष जैन, ग्वालियर इण्डस्ट्री एसोसिएशन से श्री संजय धवन, लश्कर सराफा बाजार एसोसिएशन से श्री पुरुषोत्तम जैन, तलवार बाड़ा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन से श्री अवधेश सिंह राठौड़, ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन से मुकेश आर्य, दि होलसेल क्लॉथ मर्केन्टाइल एसोसिएशन के मानसेवी सचिव-विजय जाजू, दौलतगंज व्यवसाय संघ के अध्यक्ष-जयंत खाण्डे, महारानी लक्ष्मीबाई मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष-मुकेश कुमार सिंघल, गालव डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन-श्री मनोज अग्रवाल ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट पेट्रोलियम एसोसिएशन-अमित सेठी, रक्त अर्पण संस्था- श्री निर्मल संतवानी, चावड़ी बाजार एसोसिएशन-पंकज जायसवाल, रामबाग कॉलोनी एसोसिएशन-अमर सिंह ग्रोवर, जयेन्द्रगंज व्यवसायी संघ-श्री भरत बंसल, हुजरात मार्केट विकास समिति-श्री मनोज गुप्ता, टैक्सटाइल मार्केट एसोसिएशन-श्री नीखरा जी आदि संगठनों के पदाधिकारीगण, चेम्बर की कार्यकारिणी समिति के सदस्यगण, सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में कारोबारियों द्बारा अपनी विनम्र भावपूर्ण श्रद्घांजलि आंतकी हमले में शहीद हुए भारत माता के सूपतों को व्यक्त की गई|
चेम्बर भवन से प्रारंभ हुई रैली का महाराज बाड़े पर हुआ समापन
पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने एवं आतंकवाद को जड़ से मिटाने के ओजस्वी नारों की तख्तियां लेकर चेम्बर भवन से महाराज बाड़ा तक रैली निकालकर पाकिस्तान द्बारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ कड़ा विरोध-प्रदर्शन किया गया| बड़ी संख्या में शामिल हुए कारोबारियों ने रैली में निम्नलिखित नारों के साथ अपना विरोध प्रदशन किया:-
1.“गूंजे भारत की ये पुकार आतंकवादियो का हो नरसंहार!“
2.“खून बहाना बंद करो, आतंकवादियों का अंत करो!“
3.“जो आतंक फैलाएगा, वो चिता की आग में जल जाएगा
4.“जो भारत को आंख दिखाएगा, नक्शे से मिटाया जाएगा!“
5.“पाकिस्तान आतंक का अड्डा, दुनिया से हो इसका सफाया!“
6.“जब जब भारत जागा है, पाकिस्तान काँपा है!“
- “पाक के पाले आतंकी, नहीं चलेंगे नहीं चलेंगे
- “भारत का एक ही नारा आतंकवाद का हो अब किनारा!“
- “पाक प्रायोजित आतंकवाद नहीं सहेगा हिंदुस्तान!“
- “हिंदुस्तानी जवान जिंदाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद!“
- “सौगंध हमें इस मिट्टी की आतंक को जड़ से मिटाएंगे!“
- “पीओके हमारा है, पाकिस्तान को ये बताना है!“


