रिपोर्ट अजय सिंह सीतापुर उत्तर प्रदेश
जनपद सीतापुर थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा थाना कोतवाली देहात पर उपस्थित रहकर जनसुनवाई की गई समाधान दिवस में आए हुए पीड़ित व्यक्तियों की समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर प्रार्थना पत्रों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अधीनस्थ उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को बताया गया कि निष्पक्ष तरीके से न्याय करते हुए पीड़ित लोगों की समस्याओं का निराकरण कराया जाए इस दौरान संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


