मुकेश शुक्ला
आज तक 24 * 7
तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में श्री परशुराम जी जन्मोत्सव 5 मई को मनाया जाएगा ।
अखिलभारत सर्व ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया की अभी वर्तमान में ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य जी का पांच दिवसीय जयंती उत्सव मनाया जा रहा है इसलिए अक्षय तृतीया 30 मई को परशुराम जी का जन्मोत्सव नहीं मनाया जाए इसकी अपेक्षा 5 मई को सभी की सहमति से जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया ।
इसके अंतर्गत 5 मई सोमवार को संध्या 4:00 बजे बढ़ चौक ऑडिच से ब्राह्मण समाज धर्मशाला भगवान परशुराम जी की महा आरती होगी ।
प्रसाद वितरण के बाद शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी ओंकारेश्वर मंदिर से झूला पुल ब्रह्मपुरी मार्केट ,भक्त निवास मार्केट ,दंडी आश्रम, बालवाड़ी होकर पुराने बस स्टैंड पर पहुंचेगी पुराने बस स्टैंड से मुख्य मार्ग होते हुए जेपी चौक पर समापन होगा कि यहां जो समाज के प्रतिभावान युवा और बच्चे हैं उनका सम्मान किया जाएगा शोभायात्रा में ढोल ताशे डीजे , घोड़े झडिया ,प्रसाद पालकी में सवार परशुराम भगवान रहेंगे ।शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के सभी वरिष्ठ जन ,युवाजन ,तरुण वर्ग ,बच्चा पार्टी ,महिलाएं शामिल होंगी
उक्त जानकारी देते हुए पंडित जयप्रकाश पुरोहित ने बताया कि युवा वर्ग इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गए हैं।


