Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी नगर पंचायत के नए अधिशासी अधिकारी ने पदभार संभाला।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र – दुद्धी नगर पंचायत के नए अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि नगर के विकास और सुंदरीकरण के लिए सकारात्मक और रचनात्मक कार्य किए जाएंगे।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि आम जनता से जुड़े हुए समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किए जाएंगे। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दिशा में विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर का भ्रमण करके समस्याओं को देखा जाएगा और आम जनता से जानकारी ली जाएगी, उसके बाद कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।
अमित कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर की समस्याओं का समाधान करना और नागरिकों की जरूरतों को पूरा करना होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नगर पंचायत के सभी अधिकारी और कर्मचारी उनके साथ मिलकर नगर के विकास के लिए कार्य करेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in