Skip to main content

Aaj Tak24x7

रामूवालिया फाउंडेशन ने 450 जरूरतमंद बच्चों को वितरित की शिक्षण सामग्री

रामूवालिया फाउंडेशन ने एक बार फिर समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए हसनपुर क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। इस पुनीत कार्य के अंतर्गत देहरा मिलक के डीपीएस स्कूल, प्राथमिक विद्यालय देहरा मिलक, प्राथमिक विद्यालय डोमखेड़ा, प्राथमिक विद्यालय अहरौला अहमद यार खां और प्राथमिक विद्यालय तेलीपुरा माफी समेत कई अन्य स्कूलों के लगभग 450 छात्रों को लाभ पहुंचाया गया।
इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स, रबर, कटर, पेंसिल सहित खाद्य सामग्री भी प्रदान की गई। फाउंडेशन की यह पहल शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों की सहायता करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री संजीव चौहान ने जानकारी देते हुए कहा, “हमारी संस्था विगत कई वर्षों से समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित है। यह कार्य हमारी जिम्मेदारी है और हम इसे निरंतर करते रहेंगे।
वहीं, फाउंडेशन के उपाध्यक्ष श्री डब्लू चौहान ने कहा रामूवालिया फाउंडेशन जाति, धर्म या वर्ग विशेष की सीमाओं से ऊपर उठकर सर्वसमाज के लिए कार्य करती है और भविष्य में भी करती रहेगी।
इस वितरण कार्यक्रम में फाउंडेशन के सचिव अंकित चाहिए, पमीत चौहान, लोकेश सिंह प्रधान जी, पुष्पेंद्र चौहान, मास्टर बलवीर सिंह, नौनिहाल सिंह, महेंद्र त्यागी, रोहित चौहान और निशांत चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रामूवालिया फाउंडेशन की यह पहल समाज में शिक्षा और सेवा की भावना को मजबूती प्रदान करती है, जो अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकती है।

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in