रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
थाना पैकोलिया पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर गैस सिलेण्डर चोरी करने वाले अभियुक्तगण को दिनांक 30.04.2025 प्रातः 01.00 बजे क्षेत्रान्तर्गत हड़ही बाजार से गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर ग्राम पकड़ीजप्ती मैभिया पुलिया के पास से चोरी का माल बरामद कर कब्जा पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।
ज्ञात्वय है कि दिनांक 27.04.25 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि दिनांक 25.04.2025 को करीब 19 बजे के आस पास हड़ही बाजार स्थित उनके सोने व बर्तन की दुकान के सामने से दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गैस सिलेण्डर चोरी कर लिया गया है। जिसका फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 69/2025 धारा 303(3) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर माल मुल्जिम की तलाश किया जा रहा था।
गिरफ्तार/ अभियुक्त का नाम पता-
- शत्रुधन उर्फ जिन्दाबाद दूबे पुत्र स्व0 राधिका प्रसाद दूबे निवासी ग्राम बसहा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 27 वर्ष
- सुनील कुमार उर्फ शनि पुत्र छविलाल सा0 चोरखरी (धुसवा) थाना पैकोलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 25 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
- चोरी के मुकदमे से सम्बन्धित एक अदद घरेलू गैस सिलेण्डर भरा हुआ।
- घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेण्डर।
बरामद/ गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
- प्र0नि0 थाना पैकोलिया धर्मेन्द्र कुमार यादव, जनपद बस्ती।
- उ0नि0 सूर्यभान सिंह, उ0नि0 गिरिजेश साहनी थाना पैकोलिया बस्ती।
- का0 नवीन वर्नवाल, हे0का0 देवनाथ यादव, का0 संगम प्रजापति थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।


