मुकेश शुक्ला खंडवा/ ओंकारेश्वर आज तक 24 इन 7 ओंकारेश्वर /खंडवा विवाह शादी एवं
लग्न सराये के चलते बाजार गुलजार हो गये है बाजारो में चहल पहल बढ़ने से यातायात भी बढ़ गया है जिसके चलते हुए बड़वाह एवं सनावद नगर के मुख्य मार्ग पर बार बार जाम लग रहा है जाम के चलते एम्बुलेंस वाहन चालक को भी परेशान होना पड़ा वाहन चालको ने अपनी सूज बूझ से वाहनो को जैसे तैसेनिकाल रहे हैं। लेकिन नर्मदा नदी पर बना खेड़ी घाट मोट का नर्मदा ब्रिज पर सहदेव हमेशा यातायात बाधित होता रहता है जिससे पुलिस प्रशासन को भी 24 घंटे यातायात की व्यवस्था में ही लगा रहना पड़ता है । बता दे कि बड़वाह सनावद मार्ग पर आये दिन जाम की स्त्तिति दिखलाई पड़ती रहती है लेकिन रोड सड़क निर्माण कंपनी इस और ध्यान नही दे रही है। प्रतिदिन 24 घंटे में कभी भी वाहनों की लम्बी लंबी कतार लग जाती है। वही एम्बुलेंस को भी जगह नही मिलने पर वाहन चालको द्वारा व्यवस्था बनाई गई। नगरवासियों ने कहा कि बार बार जाम से यातायात प्रभावित हो रहा है एम्बुलेंस को जगह नही मिलने पर किसी की भी जान जा सकती है। प्रशासन को चाहिए कि बार बार जाम लगने की समस्या का निराकरण किया जाना चाहिए वैसे भी खरगोन एवं खंडवा जिला कलेक्टर के द्वारा यहां पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित घोषित किया जाने के बाद भी दिन-रात नर्मदा ब्रिज एवं मार्ग से गुजरते हुए ओवरलोडिंग वाहनों को देखा जा सकता है जो विशेष रूप से आवागमन को प्रभावित करते हैं ।


