Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओंकारेश्वर में निःशुल्क मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह संपन्न

म.प्र.शासन की ओर से मांधाता विधायक और नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा नव दंपतियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद
मुकेश. शुक्ला आज तक. 24 * 7
ओंकारेश्वर…

ओंकारेश्वर के नवीन बस स्टैंड (स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह तोमर बस स्टैंड ) पर बुधवार (अक्षय तृतीया) के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश शासन की नि:शुल्क सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत नगर परिषद ओंकारेश्वर द्वारा 223 जोड़ो का विवाह आयोजन संपन्न हुआ I नगर परिषद द्वारा विवाह स्थल पर की गई व्यवस्थाओं से योजना में भाग लेने वाले परिवार संतुष्ट नजर आए I इस योजना के अंतर्गत जिले में सर्वाधिक पंजीयन नगर परिषद ओंकारेश्वर में किए गए और उसका सफल आयोजन किया गया I प्रशासन की ओर से नव दंपतियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रेषित करने के लिए मांधाता विधायक नारायण पटेल कार्यक्रम में उपस्थित रहे I इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा प्रकाश परिहार, उपाध्यक्ष अखिलेश्वर दीक्षित सभी पार्षदगण,नगर परिषद सीएमओ संजय गीते, राजस्व निरीक्षक नीरज रावत और नगर परिषद के सभी कर्मचारी अधिकारी प्रातः 7:00 बजे से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाया I

पर्यावरण को हरा-भरा करने के लिए नगर परिषद द्वारा प्रत्येक जोड़े को गमले सहित पौधा भी उपहार स्वरूप दिया गया उसके पालन पोषण और जल संवर्धन के लिए संकल्प दिलवाया गया I सामूहिक नि:शुल्क मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत शासकीय योजना के अंतर्गत वर- वधु को ₹ 49,000 राशि का चेक वितरण किया गया।

जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रकाश परिहार ने बताया कि सभी की सहभागिता से एक सफल आयोजन संपन्न हुआ I नगर परिषद उपाध्यक्ष पंडित अखिलेश्वरी दीक्षित ने बताया ओंकारेश्वर को इस तरह के आयोजन में भविष्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया जा रहा है I शासन की यह बहुत अच्छी योजना है I

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in