Skip to main content

Aaj Tak24x7

भा.ज.पा. नेता नरेंद्र सिंह सलूजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

ग्वालियर, 30 अप्रैल 2025।
भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता श्री नरेंद्र सिंह सलूजा का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। श्री सलूजा को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों द्वारा किए गए उपचार के बावजूद वे बच नहीं सके।

उनकी मौत से भा.ज.पा. और राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई है। सलूजा ने अपनी राजनीति की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी और लंबे समय तक मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं के करीबी सहयोगी रहे थे। नवंबर 2022 में उन्होंने भाजपा जॉइन की थी, जिसके बाद उन्होंने पार्टी के मीडिया समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भा.ज.पा. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अनेक नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in