Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्रमिक दिवस पर रेलवे स्टेशन नंबर 1 पर कुलियों का सम्मान, सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा—‘रेलवे के असली सहायक हैं श्रमवीर’

ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) के अवसर पर ग्वालियर रेलवे स्टेशन नंबर 1 पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में कुलियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कुलियों को श्रमवीर बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

लाल पोशाक में सजी कतारों में बैठे कुलियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा, “कुली न केवल यात्रियों के सामान का भार उठाते हैं, बल्कि भारतीय रेल की सेवा भावना और कार्य संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं। वे रेलवे के असली सहायक हैं।”

इस अवसर पर कुलियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनमें बीमा, स्वास्थ्य सेवाएं, काम के दौरान सुविधा और पहचान पत्र की मांग प्रमुख रही। सांसद ने भरोसा दिलाया कि वे इन मुद्दों को रेल मंत्रालय के समक्ष मजबूती से उठाएंगे।

कार्यक्रम में रेलवे प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कुलियों को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in