रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा दिनांक-29.04.2025 को थाना पैकोलिया पर आवेदक संदीप सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी ग्राम पूरेअलावल थाना हरैया जनपद बस्ती द्वारा उनकी अपनी मोटरसाईकिल थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पैकोलिया बरुआ में अपने मित्र के यहाँ शादी समारोह में गायब होने के संबंध में दिए गए सूचना के आधार पर दिनांक-30.04.2025 को उक्त आवेदक की मोटरसाइकिल बरामद कर उसे सूचित करने के उपरांत दिनांक-01.05.2025 को थाना स्थानीय पर बुलाकर बाइक सुपुर्द कर रुकसत किया गया |
पुलिस टीम का विवरण-
1- प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया धर्मेन्द्र कुमार यादव जनपद बस्ती |
2- उ0नि0 गिरिजेश साहनी, का0 नवीन बरनवाल, का0 धर्मवीर सिंह थाना पैकोलिया जनपद बस्ती |


