एक बडे भाई की तरह एडवोकेट नरेन्द्र रघुवंशी ने मुझे हर कदम पर सहयोग किया – राजीव जैन
सिरोंज। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी,किसान नेता एडवोकेट नरेन्द्र सिंह रघुवंशी ने अपने निवास पर मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार राजीव जैन सैनानी को आईजा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि यह बडें फर्क की बात है कि हमारे शहर के वरिष्ठ पत्रकार को मध्यप्रदेश आईजा का अध्यक्ष बनाया गया। तो वही राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया का भी श्री रघुवंशी ने आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि हार्दिक दादा ने सिरोंज जैसी छोटी जगह से किसी को प्रदेश स्तर पर पहुचाने में जो उनकी चयन प्रक्रिया रही उस पर हमें गर्व है। राजीव जैन सैनानी शहर के सामाजिक संगठनो से जुडे होने के बाद भी पत्रकारिता के क्षेत्र में सदैव उन्होने नए आयाम चुने है। साथ ही अपनी कलम की ताकत से शहर की अनेको समस्याओं का समाधान कराया है और अपनी लेखनी की ताकत का इस्तेमाल पीडित व्यक्तियो को न्याय दिलाने में किया है। इस मौके पर आईजा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने कहा कि शहर के वरिश्ठ समाजसेवी नरेन्द्र रघुवंशी ने रचनात्मक व सामाजिक कार्यो में मुझे हमेशा बडावा दिया है। साथ ही एक बडें भाई के नाते कॉलेज की छात्र राजनीति से लेकर यूनिर्वसिटी के छात्र संघ चुनावो में उच्च पदो पर पहुचकर मेरा आत्म बल बडाया है और राजनीति,पत्रकारिता,सामाजिक कार्या में मुझे मार्गदर्शन देते आए है। उन्होने हमेशा एक बडे भाई की तरह मुझे हर कदम पर सहयोग किया। इसी का परिणाम है कि आज में आईजा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हो पाया हूं। वही उन्होने कहा कि एडवोकेट नरेन्द्र रघुवंशी द्वारा सामाजिक कार्यो व गरीबो को न्याय दिलाने अहम भूमिका रहती है।


