Skip to main content

Aaj Tak24x7

जैन साधु-साध्वी की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादवआईजा ने किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

सिरोंज। जैन साधु-साध्वी पर लगातार हो रहे हमले वाहन टक्कर व छेड़छाड की लगातार हो रही घटनाओं को लेकर उज्जैन के वरिष्ठ पत्रकार व आईजा के वरिष्ठ नेता अभय जैन भैया के साथ जैन समाज के एक प्रतिनिधि मण्डल ने विधायक के नेतृत्व ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। जिसमें प्रतिनिधि मण्डल ने 5 मई को आयोजित धरना प्रदर्शन करने की बात कही थी। इस मामले को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गंभीरता से लिया और उन्होने जैन समाज के साधु-साधवी की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया। तो वही मुख्यमंत्री द्वारा आश्वस्त होने के बाद जैन समाज ने 5 मई को आयोजित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। इस अवसर उज्जैन के वरिष्ठ पत्रकार व आईजा के वरिष्ठ नेता अभय जैन एंव आईजा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान जैन समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने जैन संतों की सुरक्षा के लिए अलग से कानून बनाए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी पहलुओं का अध्ययन कर संतों के पक्ष में उचित निर्णय लेने का आश्वासन देते हुए कहा कि संतों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। कुछ दिन पहले जावद के समीप लुट के लिए आए बदमाशों ने जैन साधुओं के साथ मारपीट की। इस घटना के सात दिन ही बीते कि रतलाम से बदनावर मार्ग पर एक वाहन से आए बदमाशों ने पैदल विहार कर रही साध्वीजी को टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिनका उपचार उज्जैन में जारी है। तीसरी घटना तीन दिन पहले उन्हेल से नागदा पैदल जा रही साध्वीजी ओर उनके साथ चल रहे दो सेवादार के साथ छेड़छाड़ ओर लुट की वारदात हो गई। एक पखवाड़े में तीन तीन घटना होने से जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर समाज ने 5 मई को विशाल धरने की घोषणा की थी। तो वही मुख्यमंत्री के उज्जैन आगमन पर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भेट की। संतोष जनक चर्चा होने पर 5 मई का घोषित धरना फिलहाल स्थगित कर दिया है। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से फार्मेसी कौंसिल के अध्यक्ष ओम जैन,संजय नाहर,अभय जैन भैया,महेंद्र सेठिया,विक्रांत जैन,सौरभ जैन,राजेश पटनी,संजय बाफना,डॉ संजीव जैन,संजय खलीवाला,सूर्या,सौरभ सिरोलिया,राजेंद्र सिरोलिया,यश जैन,अभिषेक सेठिया,राजेंद्र चेलावत,श्रीपाल रजावत,अमित भंसाली,धर्मेंद्र तरवेचा,पारस हरनिया,विशाल शेखावत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

फोटो क्रमांक 03

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in