Skip to main content

Aaj Tak24x7

अमरोहा जनपद मे…………..आज दिनांक 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर राष्ट्र सेवी संगठन कार्यकर्ताओं की एक गोष्ठी का आयोजन हसनपुर क्षेत्र के ग्राम हरियाना में होशियार सिंह की बैठक पर किया गया।

बैठक में उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी देश के निर्माण में श्रमिकों का योगदान अविस्मरणीय है और अन्नदाता किसान पोषण का कार्य करता है। लेकिन वर्तमान में किसानों का मंडीसमिति सचिव एवं अन्य कर्मियों द्वारा शोषण किया जा रहा है। किसान अपनी उपज का गेहूं महंगा होने के चलते आटा मिलो में बेचना चाहते हैं क्योंकि वर्तमान में आटा मिलो में गेहूं का रेट 2525 रुपए नकद है और सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर 2425 रुपए प्रति कुंतल उधार है। जब अधिक रेट व नकद भुगतान के चलते किसान अपना गेहूं आटा मिलो पर बेचने जाता है तो मंडी कर्मियों द्वारा पकड़ कर जबरन सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर ले जाया जाता है। जहां पर प्रति बोरा पचास किलो 300 ग्राम से 500 ग्राम तक अधिक तोला जाता है। विरोध करने पर मुकदमे की धमकी देकर मुंह बंद कर दिया जाता है।
वहीं सीमावर्ती जिला सम्भल में भारतीय जनता पार्टी के पुराने नेता राजेश सिंघल का जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किया जाना निंदनीय है। जिसे अविलंब रोका जाए साथ ही निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवही की जानी चाहिए। इस अवसर पर रूप चंद चौहान, सुखदेव शर्मा, खिलेंद्र सिंह, करन सिंह, महिपाल सिंह, लोकेश कुमार, बबलू सिंह, राम सिंह आदि उपस्थित रहे।………

सवाददाता……. मुशीर खान….. ब्यूरो चीफ अमरोहा……..उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in