पांढुरना:- छिंदवाड़ा पांढुरना जिले के सिल्लेवानी हाइवे घाटी बीच घने जंगल के वन्य प्राणियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने का एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
करणी सेना जिला अध्यक्ष उदय सिंह ठाकुर ने बताया पांढुरना छिंदवाड़ा सिल्लेवानी हाइवे घाटी में गाने जंगल से रोजाना बस संचलन होता है। कुछ दिन पहले जंगल के वन जीवों को पानी के हाइवे घाटी में भटकते बस के सामने देखा गया। इस दृश्य ने मानवीय आधार जगा और इस घटी में हमने टंकियों की स्थापना की साथ ही उसमे पानी भरने की व्यवस्था पूरी जिम्मेदारी के साथ रोजाना बस ड्राइवर और कंडेक्टर को निर्देश देकर आते जाते समय इन टंकियों में रोज पानी की कैन से व्यवस्था
बनाई इस उत्कृष्ट कार्य की बस यात्रियों के अलावा सारे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।


