मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में भीषण गर्मी का तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तो यहां की उमस भरी गर्मी हैरान परेशान कर देती है बस स्टेशन से उतरते ही फिर से यात्री को धूप एवं तेज झुलसा देने वाली गर्म हवा के साथ ही पैदल चलना भी दुबार हो जाता है ऐसे में नगर परिषद ओंकारेश्वर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संजय गीते परिषद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा प्रकाश परिहार द्वारा नर्मदा नदी के ब्रिज पुल पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए छायादार मंडप एवं धूप में पाओ न जले पैदल चलने के लिए मार्ग पर कालीन डालकर तीर्थ यात्रियों को एक बड़ी सौगात भी दी गई जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है


