
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
म्योरपुर सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनडीहा के हरहरी टोला में शुक्रवार को एक भावुक कर देने वाली खबर प्रकाश में आया है। पिता की मृत्यु पर पुत्री ने निभाई पुत्र होने की महत्वपूर्ण भूमिका। सूत्रों के अनुसार मानमति पुत्री बबई उम्र करीब 13 वर्ष निवासी बभनडीहा हरहरी टोला के पिता की मृत्यु 2 मई शुक्रवार को हो गई, जिनकी केवल छः पुत्री हैं जिसमे पांच पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जिसमे सबसे छोटी पुत्री मानमती ने पिता की मृत्यु पर पुत्र होने का ओ सारे पारंपरिक रस्म को अपनाई जो एक पुत्र को करना होता है। पहले पुत्री ने पिता की अर्थी को कंधा देकर श्मशान पहुंचाई फिर मुखाग्नि संस्कार की, इस भावुक पल की पुत्री की सोंच और पिता के प्रती निष्ठा ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। पुत्री मानमती ने बताया कि क्या हुआ यदि मेरा कोई भाई नहीं है क्या एक पुत्री अपने पिता को अंतिम संस्कार नहीं कर सकती पिता की क्रियाक्रम को ओ सारी विधि को अपनाऊंगी जो एक पुत्र करता है, पुत्री मानमती की बातों से प्राभावित लोगों में भावुकता की लहर दौड़ गई लोगों में 13 वर्षीय बालिका की संवेदनशीलता भरी बातें और पिता के प्रती निष्ठा ने लोगों को प्राभावित कर दिया। उन्होंने पारंपरिक रूप से पुत्र द्वारा निभाई जाने वाली अंतिम संस्कार की विधि को करके समाज के प्रती जागरूकता और एक नवीन सोच का बढ़ावा दिया है।


