Skip to main content

Aaj Tak24x7

कार की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक घायल।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

विन्ढमगंज /सोनभद्र – विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवही पेट्रोल पंप के समीप एक 8 वर्षीय बालक दीपू पुत्र शिवरंजन निवासी घिवही कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दीपू अपने दादा बिगन गुप्ता के साथ कचनरवा-कोन जाने के लिए घर से निकला था। जब वह पेट्रोल पंप के समीप एनएच 39 रीवां-रांची राष्ट्रीय मार्ग सड़क को पार कर रहा था, तभी दुद्धी से विंढमगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बालक के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह घायल हो गया।घटना के बाद घटनास्थल पर राहगीरों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई ।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालक को डायल 112 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले जाया गया। पुलिस ने कार और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है और अग्रिम प्रक्रिया में जुट गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि कार बालक को घसीटते हुए कुछ दूर ले गई, जिससे बालक को गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in