Skip to main content

Aaj Tak24x7

राज्यपाल श्री पटेल का विमानतल पर आत्मीय स्वागत

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल शनिवार 3 मई को राजकीय विमान द्वारा अपरान्ह 3 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पधारे। विमानतल पर राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया गया।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का विमानतल पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, आईजी श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने अगवानी की। राज्यपाल श्री पटेल 4 मई को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in