जिला स्तरीय जुजित्सु तकनीकी सेमिनार हुआ सम्पन्न*

जिला स्तरीय जुजित्सु तकनीकी सेमिनार हुआ सम्पन्न

जयराज चौधरी की रिपोर्ट

*जिला स्तरीय जुजित्सु तकनीकी सेमिनार हुआ सम्पन्न

जबलपुर – जिला स्तरीय जुजित्सु तकनीकी सेमिनार हुआ सम्पन्न, जु-जित्सु खेल नियमों से खिलाड़ी हुए रुबरू । जु-जित्सु संघ जबलपुर के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश जुजित्सु संघ के निर्देशानुसार जबलपुर जिले में दो दिवसीय जुजित्सु तकनीकी सेमिनार का आयोजन दिनांक 02 मई से 3 मई 2025 तक रॉक फोर्ड सोफ्टसोल परिसर महानद्दा मदन महल जबलपुर स्थित मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया मुख्य शाखा मदन महल जबलपुर में किया गया। जिला स्तरीय जुजित्सु तकनीकी सेमिनार के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश जुजित्सु संघ के महासचिव श्री विजेन्द्र खरसोदिया अतिथि के रूप में अजय कुंभकार एथलीट कमीशन, मंचासीन रहे । मंचासीन अतिथियों का स्वागत जिला जुजित्सु संघ जबलपुर के अध्यक्ष राजकुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश यादव,महासचिव जयराज चौधरी संयुक्त सचिव मोहित यादव ने फूल-मालाएं पहनाकर किया साथ ही मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विजेंद्र खरसोदिया उपाध्यक्ष जिला स्तरीय जुजित्सु तकनीकी सेमिनार में मध्यप्रदेश जुजित्सु संघ एथलीट कमीशन आयुक्त अजय कुम्भकार , राष्ट्रीय रेफरी वेदांत खरसोदिया राष्ट्रीय रेफरी ,शालू जाटवा ने जुजित्सु खेल विधा की बारिकियों से खिलाड़ियों को अवगत कराया । तकनीकी सेमिनार में खिलाड़ियों ने जुजित्स इस अवसर पर मध्यप्रदेश जुजित्सु संघ के एथलीट कमीशन आयुक्त अजय कुंभकार, राष्ट्रीय रेफरी वेदांत खरसोदिया शालू जाटवा, राष्ट्रीय खिलाड़ी पलक पाटीदार, श्रृद्धा पाटीदार, निवेदिता खरसोदिया जुजित्सु संघ जबलपुर के अध्यक्ष राजकुमार यादव, महासचिव जयराज चौधरी, संयुक्त सचिव मोहित यादव एवं समस्त खिलाड़ी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes