निगमायुक्त श्री संघप्रिय ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश


ग्वालियर दिनांक 06 मई 2025-  सीएम हेल्पलाइन में एक भी शिकायत नोन अटेंडेंट नहीं रहनी चाहिए तथा जो अधिकारी शिकायतों  को अटेंड नहीं कर रहे है उनका इंक्रीमेंट रोका जाए। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने समय सीमा बैठक में विभागीय प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री विजय राज, श्री अनिल दुबे, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, अधीक्षण यंत्री श्री जेपी पारा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सीएम हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतें मांग आधारित अथवा स्पेशल क्लोज करनी है, उन्हें आवश्यक रूप से संबंधित अधिकारी तक भेजें तथा शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद करायें। बैठक के दौरान आवरा श्वान पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पेयजल की समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन पर पेयजल से संबंधित अधिक शिकायतें मिलने पर नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारी को संतुष्टि के साथ समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
     नामांकन प्रकरणों की चर्चा करते हुए निगमायुक्त श्री संघप्रिय ने कहा कि अनावश्यक रूप से नामांकन का कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाए। इसके साथ ही जीआईएस सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सर्वे का कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए। साथ ही ईकेवायसी के कार्य की समीक्षा करते हुए ईकेवाईसी के कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में डिवाइडरों पर ग्रीनरी एवं रोड साइड में साफ सफाई बनाये रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कोई भी सफाई कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित नहीं रहना चाहिए। साथ ही निर्देशित किया कि बरसात से पहले अति आवश्यक सडकों का कार्य पूर्ण करायें तथा जहां पेच रिपेयरिंग की आवश्यकता है वहां पेच रिपेयरिंग करायें।
सूचना क्र./604/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in