Skip to main content

Aaj Tak24x7

जनपद अमरोहा में नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन*

अमरोहा: जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक सिविल मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी और स्काउट-गाइड के बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और जन सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
ड्रिल के तहत विभिन्न आपदा प्रबंधन क्रियाएं और सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शाम 8:00 बजे सायरन बजने की सूचना भी इसी मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। जिला प्रशासन ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें यह ड्रिल उत्तर प्रदेश शासन और मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशन में सम्पन्न की गई। जिला प्रशासन द्वारा इसे सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in