जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत माही नदी गहरीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ*

लोकेशन सरदारपुर ( धार )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

***


*विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित न.प. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद रहे उपस्थित ****

शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्य जिले भर मे चल रहा है विगत दिवस सरदारपुर दौरे के दौरान जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा जल संरक्षण के लिए रेल्वे विभाग के अधिकारियो को माही नदी सरदारपुर पर गहरीकरण करने के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल, अध्यक्ष मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चोहान की उपस्थिति मे माही नदी सरदारपुर पर गहरीकरण कार्य प्रारंभ हुआ। आगामी दिनो मे माही नदी भोपावर मार्ग पर भी गहरीकरण होगा जिससे माही नदी मे अधिक से अधिक जल एकत्रित होगा और जनता का उसका लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक ग्रेवाल ने जनता से माही नदी की काली मिट्टी कृषि कार्य हेतु ले जाने की अपील की। इस अवसर पर नगर परिषद् सीएमओ यशवंत शुक्ला, उपयंत्री कविता जमरे, पार्षद संजय जायसवाल, दिनेश यादव, अमरसिंह सोनेर, बबिता छोटु यादव, शांताबाई ताहाड, अर्पित ग्रेवाल, अंसार खान, आकाश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in