Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,बड़ी वाहन ट्रेलर ने कुचला।

दो गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

विन्ढमगंज सोनभद्र। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलिन डूबा राम फ्यूलिंग पैट्रोल पंप के पास एनएच 39 रांची रीवां राष्ट्रिय राजमार्ग पर शनिवार की रात्री लगभग 9:45 बजे शादी समरोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवकों की बाइक, बोलेरो वाहन के चपेट में आ गया जिससे बाइक अनियंत्रीत हो गया। और बिच सड़क पर गिर गए जिससे दो युवकों ने सड़क किनारे होने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं, मगर बिच सड़क पर घायल पड़े युवक को तेज रफ्तार बड़ी वाहन ट्रेलर ने अपने चपेट में ले लिया और युवक को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। इस हादसे में युवक की शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार आपको बता दें कि शशिकांत यादव पुत्र जगदीश यादव (पटवारी) उम्र करीब 24 वर्ष निवासी भिसुर अमवार जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घायल नीरज कुमार पुत्र संजय यादव उम्र करीब 20 वर्ष और विशाल कुमार पुत्र सुरेश यादव उम्र करीब 19 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद और बारातियों के सहयोग से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दौरान स्थिती को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस दुद्धी भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृत युवक शशिकांत की शादी पिछले महीने 20 अप्रैल 2025 को ड्योढी ग्राम महुली दुद्धी मे बड़े ही धूम धाम से हुई थी जो इस सड़क दुर्घटना में मारा गया। इस घटना से परिजनों में गहरा आघात पहुंचा है लोगों में शादी समारोह की खुशी मातम में तब्दील हो गई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in