Skip to main content

Aaj Tak24x7

कार एक्सीडेंट में एक की मौत, दो घायल: शादी समाहरोह से घर लौट रही बारातियों की कार पेड़ से टकराई ।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत झारोकला बाजार के समीप रविवार की रात्रि पूर्वाह्न के लगभग 1:30 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलाश के पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए कार की टक्कर पेड़ से इतना जोरदार था कि जिसकी ध्वनि ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ाकर रख दी और भागकर सीधा घटना स्थल पर पहुंच गए, जहां कार को पेड़ से टकराई देख कर इनकी होश उड़ गए। इन्होंने देखा की एक कार पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और कार के अंदर कुछ सवारियों की कराह निकल रही थी ओ कार के अंदर बुरी तरह फंस गए थे और कार से बाहर निकलने में असमर्थ थे। इस दशा को देख स्थानीय लोगों ने पुलीस को सूचना दी और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए जो कड़ी मशक्कत से कहीं कार में सवार 3 लोगों को बाहर निकालने में कामयाबी मिली, और एंबुलेंस की सहायता से इन्हें सीएचसी दुद्धी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने देखते ही एक को मृत घोषित कर दिया। और घायल दो गंभीर व्यक्तियों को रेफर कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आपको बता दें कि विशाल जायसवाल पुत्र दीपचंद जायसवाल उम्र करीब 30 वर्ष निवासी पिंडारी बलरामपुर छत्तीसगढ़ बताए जा रहे हैं जिनकी मौत हो चुकी है। वहीं विजय कुमार पुत्र शिवहोरी उम्र करीब 35 वर्ष और उज्वल कुमार जायसवाल उम्र 33 वर्ष को स्थिति को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया है, बताया जा रहा है कि ये तीनों व्यक्ति बलरामपुर छत्तीसगढ़ से दुद्धी नगर के वार्ड नंबर 6 में बाराती बनकर शादी समारोह में शामिल होने आए थे, जो शादी समारोह में शामिल होकर घर वापिस लौट रहे थे कि रास्ते में ही दुर्घटना का शिकार हो गए। इस घटना की सूचना चिकित्सकों ने मेमो के जरिए पुलीस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी हाउस भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई के लिए जुट गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in