
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।
म्योरपुर सोनभद्र। जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जामपानी गांव में रविवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे एक बाइक की टक्कर दुसरी बाइक से हो गई जिससे बाइक पर सवार एक की मौत और दो मासूम बच्चे सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी म्योरपुर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार बता दें कि रामकुमार पुत्र रामनाथ उम्र करीब 24 वर्ष निवासी कटौली दुद्धी है, जिसकी मौत हो चुकी है। वहीं दूसरा युवक छोटू उम्र करीब 20 वर्ष है जो मृतक के चचेरे भाई बताया जा रहा हैं ये दोनों भाई कटौली से शादी समारोह में म्योरपुर लीलासी मार्ग से शामिल होने जा रहे थे कि रास्ते में ही जामपानी गांव में सामना एक दुसरी बाइक से हो गया और जोरदार टक्कर के साथ दुर्घटना का शिकार हो गए, वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो मासूम बच्चे सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जो प्यारेलाल पुत्र रामजीत संगीता देवी पत्नी प्यारेलाल और इनके बच्चे सागर और संसार इस हादसे में शामिल हैं। जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतरीन इलाज हेतु छोटू सहित 5 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।



