आज तक 24 ×7दिनांक 13-05-2025 जिला सिंगरौली म.प्र.।*
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

जप्त सामग्री – 01 जेसीबी मशीन, 01 हाईवा वाहन, 4–5 हाईवा वाहनों द्वारा डंप की गई अवैध रेत
विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के नेतृत्व में दिनांक 12 – 13 मई 2025 की रात्रि 03 बजे खनिज विभाग व पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए काम गांव पूर्वी टोला चौकी सासन थाना बैढ़न में अवैध रेत उत्खनन पर छापामार कार्यवाही की गई, जिसमें 01 जे.सी.बी. मशीन, 01 हाइवा वाहन, 4-5 हाइवा डम्प की हुई अवैध रेत को जप्त किया गया और वाहनो को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।
कार्रवाइयां*
- दिनांक 11 मई 2025 को थाना चितरंगी पुलिस द्वारा एक ट्रैक्टर वाहन को अवैध रेत परिवहन करते हुए जब्त किया गया।
- थाना गढ़वा पुलिस ने भी एक ट्रिपर वाहन को अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किया।
सिंगरौली पुलिस अवैध खनन के विरुद्ध लगातार सजग व सतर्क है और ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी।



