सिंगरौली पुलिस की बड़ी कार्यवाही – अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

आज तक 24 ×7दिनांक 13-05-2025 जिला सिंगरौली म.प्र.।*
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

जप्त सामग्री – 01 जेसीबी मशीन, 01 हाईवा वाहन, 4–5 हाईवा वाहनों द्वारा डंप की गई अवैध रेत

विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के नेतृत्व में दिनांक 12 – 13 मई 2025 की रात्रि 03 बजे खनिज विभाग व पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए काम गांव पूर्वी टोला चौकी सासन थाना बैढ़न में अवैध रेत उत्खनन पर छापामार कार्यवाही की गई, जिसमें 01 जे.सी.बी. मशीन, 01 हाइवा वाहन, 4-5 हाइवा डम्प की हुई अवैध रेत को जप्त किया गया और वाहनो को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।

कार्रवाइयां*

  1. दिनांक 11 मई 2025 को थाना चितरंगी पुलिस द्वारा एक ट्रैक्टर वाहन को अवैध रेत परिवहन करते हुए जब्त किया गया।
  2. थाना गढ़वा पुलिस ने भी एक ट्रिपर वाहन को अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किया।

सिंगरौली पुलिस अवैध खनन के विरुद्ध लगातार सजग व सतर्क है और ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in