दुद्धी में यूरिया पंप दुकान में स्कॉर्पियो घुसा, 6 लाख का नुकसान का अंदेशा

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र – कस्बे के वार्ड नंबर 2 बढ़नीनाला कब्रिस्तान के पास सोमवार की रात्रि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो यूरिया पंप दुकान में घुस गई। इस घटना में दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसमें लगभग 6 लाख रुपये का नुकसान का अंदेशा है।
घटना 12 मई की रात लगभग 1 बजे की है, जब वाहन संख्या यूपी 65 एफएच 2925 दुद्धी की ओर से आ रहा था और दुकान में घुस गया।
दुकानदार और क्राईम जर्नलिस्ट के संपादक सेराज खान ने बताया कि इस घटना में उनकी दुकान के यूरिया के डब्बे और पंप क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
बताया कि इस घटना से उन्हें भारी नुकसान हुआ है और वे परेशान हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही यूरिया पंप खोला था और इस घटना से उनकी आजीविका पर ग्रहण लग गया है ।
दुकानदार सेराज खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
इस घटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टाउन एरिया की शोभा बढ़ा रही स्टेट लाइट के एक खंभे को भी नुकसान पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहीं है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in