क्राईम ब्रांच ने थाना मुरार के लूट के प्रकरण में फरार दो हजार के इनामी आरोपी को मुरैना से किया गिरफ्तार
ग्वालियर। 13.05.2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार इनामी आरोपियों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान क्राइम ब्रांच को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार के अप.क्र. 766/22 धारा 392 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के प्रकरण में फरार दो हजार रुपये का इनामी आरोपी ग्राम मुडियाखेडा का पुल तिराहा मुरैना के पास देखा गया है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) द्वारा क्राईम ब्रांच की एक टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर फरार इनामी आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा मुरैना में फरार आरोपियों की तलाश में मौजूद क्राईम ब्रांच के उनि रमाकांत उपाध्याय और उनकी टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। क्राईम ब्रांच की टीम मुखबिर की सूचना पर पुल तिराहे पर पहंुचे तो वहां एक व्यक्ति खड़ा मिला जिससे क्राईम ब्रांच टीम को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन क्राईम ब्रांच टीम द्वारा घेराबंदी की उसे दबोच लिया। पकड़े गये संदिग्ध से पूछताछ करने पर उसने मुडियाखेडा थाना स्टेशन रोड मुरैना का बताया। उक्त पकड़ा गया आरोपी थाना मुरार के अप.क्र. 766/22 धारा 392 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का आरोपी होने से उसे अभिरक्षा में लिया गया। क्राईम ब्रांच द्वारा पकड़े गये इनामी आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना मुरार पुलिस के सुपुर्द किया गया। उक्त पकड़े गये आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
सराहनीय भूमिकाः– थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा, उनि रमाकांत उपाध्याय, आर. नवीन पाराशर, आर. रत्नेश राजावत, आर. देवव्रत तोमर, आर. रणवीर यादव, आर. मनीष कटारे की सराहनीय भूमिका रही।



