Skip to main content

Aaj Tak24x7

सामान्य वेदजान कार्यशाला में छात्रों ने किया श्लोकों का सस्वर गायन।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

सोनभद्र(घोरावल)। जनपद के ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल सिरसांई में चल रही वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान की कार्यशाला मां वीणावादिनी की अर्चना से प्रारम्भ हुआ।सभी बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। जनपदीय समन्वयक दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया कि आज कार्यशाला का दूसरा दिन है,जिसमें बच्चों को वेदमंत्रों का सस्वर संगीतमय वाचन सिखाया जायेगा।
मुख्य प्रशिक्षक विनोद तिवारी ने छात्रों को बहुत ही रोचक तरीके से आरोह अवरोह के साथ संगीत के धुनों पर श्लोकों का गायन कराया। सह प्रशिक्षक अशोक चौबे और डाक्टर शुक्ल ने हारमोनियम व ढोलक पर जुगलबन्दी की।
छात्रों को प्रातःस्मरण मन्त्र,प्रकृति पूजा, वेदों में वर्णित राष्ट्र प्रार्थना आदि का ज्ञान देकर गेय विधा में ले जाया गया।जब सब बच्चे संगीत की धुनों पर वेदमंत्रों का सस्वर वाचन कर रहे थे तो एक अलग छटा प्रस्तुत हो रही थी और सबके चेहरे पर तेज प्रकाशित हो रहा था।
बताते चलें कि संस्कृति विभाग उत्तरप्रदेश के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के निर्देशन में संस्कार भारती व एडूलीडर्स के सहयोग से रामायण अभिरूचि कार्यशाला के अन्तर्गत वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला चल रही है। कार्यशाला में कुल सौ बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in