जल गंगा सवर्धन अभियान अतंर्गत हुआ श्रमदान:

रिपोर्ट नीतेश कुमार रजक टीकमगढ

स्यावानी टीकमगढ़ :स्थानीय तालाब पर जल गंगा सवर्धन अभियान अंतर्गत जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक श्री दिनेश कुमार उमरिया विधायक प्रतिनिधि श्री सुनील खटीक सामाजिक कार्यकर्ता श्री मुकेश तिवारी संस्था के संरक्षक सदस्य महाराज जी एवं संस्था के अध्यक्ष सीमा सिंह मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा एवं जतारा मंडल अध्यक्ष रोहित चौरसिया एवं मेंटर धीरज साहू नवल किशोर सक्सेना अनिल केवट मंगल सिंह एवं एमसीएमसी डीपी के छात्र की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संभागीय समन्वयक श्री दिनेश कुमार उमरिया जी द्वारा सलाह दी गई, की तालाब एवं बावड़ी की सफाई स्वच्छता में ग्राम के लोगों की जन भागीदारी अति आवश्यक है इसीलिए सभी लोग मिलकर तालाब, बावड़ी,की सफाई करें तालाब की सीढ़ियों की सफाई की जिसमें लगभग आधी ट्रॉली कचरा निकाल कर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया, और हमेशा स्वच्छता का ध्यान रखें कचरा तालाब में ना डालें इसके प्रति स्थानीय जनप्रतिनिधि लोगो के बीच पहुंच कर जन जागरूकता का काम करे मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक द्वारा गंदगी को हटाने के तोर तरीके साझा किये, जिसमे तय हुआ अब अगले एक सप्ताह मे तालाब के घाटो की गंदगी को पूरी तरह साफ करने का संकल्प सभी को लेना है इसी क्रम मे तालाब के घाटो के नीचे की गंदगी को हटाया गया और सूखे कचरे को इकट्ठा करके ट्रॉली में भर कर अन्य जगह नष्ट किया गया
इस कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी ओ पी रावत, जिला समन्वयक सुनील कटियार, ब्लाक समन्वयक जन अभियान परिषद, एवं नंवाकुर संस्था से उमेश दीक्षित, पस्फुटन समिति सदस्य, CMCLDP पाठ्यकृम के छात्र/छात्रओ सहित 175 लोगों की सहभागिता रही सभी लोगों ने मिलकर दो घंटे तक श्रमदान किया गया नवांकुर संस्था द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर चौराहे पर निशुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया गया जिसमें विधायक प्रतिनिधि श्री सुनील खटीक मुकेश तिवारी महाराज जी सीमा सिंह कन्हैया जल मित्र रतिराम रजक अशोक चौरसिया,हृदय सेन के आलावा आसपास ग्राम के लोगों ने सहभागिता निभाई एवं संस्था से जुड़े हुए सभी सदस्य उपस्थित रहे
इसके बाद ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और अगले दिन फिर से श्रमदान हेतु आव्हान किया गया,

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes