आबकारी की कार्यवाही हाथ भट्टी महुआ निर्मित कच्ची शराब जप्त आरोप गिरफ्तार

पांढुरना:- शुक्रवार को आबकारी विभाग के अधिकारी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार नागेश की कार्यवाही से चित्र में हड़कंप का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार पांढुरना जिले के आदिवासी ग्रामीण अंचलों में अवैध हाथ भट्टी महुआ निर्मित कच्ची शराब विनिर्माण ,परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए कार्यवाही जोरो पर चल रही है। परन्तु यह भी उतना सही माना जा रहा है कि ढाबों पर देशी विदेशी शराब खुलेआम परोसी जा रही है? इस कार्यवाही पर वरिष्ठ अधिकारियों के मिले निर्देश हवा खा रहे है।

आबकारी विभाग के अधिकारी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार नागेश ने बताया मुखबिर से प्राप्त सूचना के बाद ग्राम भंदारगोंदी से ढाना की ओर जाने वाली सड़क मार्ग में दबिश दी गई।जहां पर आरोपी मंगेश मेहरारकर पिता मनोहर मेहरारकर के कब्जे से बोरियो में भरा रबर की ट्यूब से 30-30 लीटर की धारिता सहित कुल 60 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ निर्मित कच्ची शराब बरामद कर जप्त की कार्यवाही की है। आरोपी को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। इस कार्यवाही में आबकारी आबकारी आरक्षक अमृत ख़वसे,मुकेश कुमार एवं श्रद्धा राहंगडाले उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in