Skip to main content

Aaj Tak24x7

सृजन यूथ कनेक्टिविटी कार्यक्रम” के अंतर्गत किशोरों के सशक्तिकरण की दिशा में प्रशिक्षण सत्रों की प्रभावी शुरुआत

आज तक 24 ×7दिनांक 17-05-2025 जिला सिंगरौली म.प्र.।
रिपोर्ट रामाकांत पांडेय

आज की कार्यशाला में पोषण, आत्मरक्षा, ज़ुम्बा व साइबर क्राइम पर विशेष सत्र आयोजित

सिंगरौली जिले में मध्यप्रदेश सामुदायिक पुलिसिंग, यूनिसेफ, और अमृता सेवा संस्थान समिति के संयुक्त प्रयास से चल रहे “सृजन यूथ कनेक्टिविटी कार्यक्रम” के अंतर्गत आज दिनांक 17 मई 2025 को विवा क्लब, एनटीपीसी विंध्यनगर में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में किशोरों के लिए अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यशाला के अंतर्गत आज सुश्री गायत्री कुशवाहा (शिक्षिका, केंद्रीय विद्यालय, जयंत) द्वारा किशोरों को पोषण आहार की महत्ता, संतुलित खानपान तथा मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु आवश्यक पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि एक अच्छा आहार न केवल शरीर को पोषण देता है बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक सशक्तता का भी आधार बनता है।

इसी क्रम में, श्री गणेश सिंह मीणा एवं उनकी टीम द्वारा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। इस सत्र में बच्चों ने आत्मरक्षा के व्यावहारिक अभ्यास के साथ-साथ फिटनेस के लिए ज़ुम्बा जैसी आकर्षक तकनीकों को भी सीखा। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आत्मरक्षा के महत्व को समझा।

साथ ही उप निरीक्षक श्रीमती शीतला यादव द्वारा साइबर क्राइम से जुड़ी जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें किशोरों को बताया गया कि डिजिटल दुनिया में सुरक्षित कैसे रहें, ऑनलाइन धोखाधड़ी से कैसे बचें और किस स्थिति में पुलिस की मदद लें।

सृजन यूथ कार्यक्रम – एक सामूहिक सकारात्मक बदलाव की ओर

यह 18 दिवसीय कार्यशाला समाज एवं पुलिस के साझा प्रयास से किशोरों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभिनव पहल ने जिले में सामुदायिक सहभागिता और किशोर सुरक्षा के नए मानदंड स्थापित किए हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in